ग्रैंड पा के लिए घर से बाहर आई बेटी बी
अमिताभ बच्चन के पेट का दर्द ठीक ना हो पाने के कारण अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वो और कितने दिन तक अस्पताल में रहने वाले हैं। लेकिन लगता है कि उनका दर्द अब तो कुछ हल्का हो ही गया होगा क्यों कि उनकी पोती जो उनसे मिलने सेवन हिल्स अस्पताल पहुंची।
जी हां इन दिनों अस्पताल ही अमिताभ बच्चन का घर बन गया है। हो सकता है इस घर में वो अपनी पोती की कमी महसूस कर रहे। लेकिन उनका चेहरा तब जरूर खिल गया होगा जब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया। जी हां ये पहला अवसर था जब बेटी बी घर से बाहर निकली थी। लेकिन अफसोस इस बार भा अमिताभ की शहजादी को कोई देख ना सका।
ऐश पहली बार अपनी शहजादी को लेकर अमिताभ से मिलने सेवन हिल्स अस्पताल पहुंची थी। अपनी पोती का चेहरा देख कर दादा अमिताभ का चेहरा खुशी से खिल गया होगा और उनका दर्द भी जरूर कम हो गया होगा। हाल ही में ट्विटर पर बच्चन ने भी यही लिखा ऑल इज़ वेल...


Click it and Unblock the Notifications