..................... Amitabh Bachchan | Hospital | Some Health issue | अमिताभ बच्चन | अस्पताल | स्वास्थ्यगत परेशानी - Hindi Filmibeat

अमिताभ घिरे और परेशानियों में

अपने पेट की दो बार सर्जरी करवा लेने के बाद अमिताभ बच्चन अभी अस्पताल में आराम कर रहे हैं लेकिन इस महानायक का कहना है कि अब उन्हें कुछ नई परेशानियां भी घेर रही हैं। हो सकता है कि उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल में कुछ दिन और गुजारने पड़ेंगे।

अमिताभ ने बुधवार को अपने ब्लॉग पर लिखा है कि मैं क्षमा चाहता हूं, मैं विस्तार से कुछ नहीं बता पाऊंगा। कुछ नई स्वास्थ्यगत परेशानियां आ गई हैं और अब मुझे इलाज पर ध्यान देने की जरूरत है।

आपको बता दें कि शनिवार को ही अमिताभ का सफल ऑपरेशन हुआ था और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी लेकिन दर्द की शिकायत होने के चलते शुक्रवार या शनिवार तक निगरानी में रखने का निर्णय लिया था।

अब यह कहा जाना मुश्किल है कि अमिताभ को कब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता है। लेकिन अमिताभ अपनी खैरियत ट्विटर या ब्लॉग के जरिए अपने फैन्स को देते ही रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X