होली से दूर रहे बिग बी अमिताभ बच्चन

अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा है कि मेरी हालत में अच्छी तरह से सुधार हो रहा है। मेरा चलना दिन ब दिन तेजी से सुधर रहा है। आवाज और शरीर अब भी कमजोर है और शरीर में कुछ समय दर्द रहता है। लेकिन अस्पताल से छूटने के बाद और ऐज में काफी अंतर आ चुका है।
अमिताभ का 11 फरवरी को ऑपरेशन किया गया था। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार ना होने के कारण पर उनका एक और ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा, दोनों ऑपरेशन के घाव भर गए हैं।
लेकिन सावधानी बरतने की अब भी जरूरत है। रंग बरसे और होली खेले रघुबीरा जैसे शानदार गीतों को आवाज देने वाले अमिताभ को इस होली में रंगो से दूर रहना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications