आज डिस्चार्ज हो सकते हैं अमिताभ बच्चन

11 फरवरी को अमिताभ का ऑपरेशन मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पेट दर्द की शिकायत बनी रही। इसबार उन्हें असहनीय दर्द होने लगा जिसके चलते डॉक्टर्स ने अमिताभ को अपनी ही निगरानी में कुछ दिन और रखा।
अमिताभ ने लिखा है कि एक नये दिन की शुरूआत, वहुत से रिपोर्ट्स आ चुके हैं, जो पॉजिटीव हैं, मुझे काफी दिनो बाद भुख का अहसास हुआ। डॉक्टर्स का कहना है कि यह अच्छी रिपोर्ट है। इधर बॉलीवुड के साथ अमिताभ के फैन्स भी उनके लिए काफी दुआ कर रहे हैं कि अमिताभ जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











