अमिताभ हैं जया और श्वेता की देखरेख में

सूत्रों के अनुसार जया और उनकी बेटी श्वेता अमिताभ की देखभाल कर रही हैं। जबकि मंगलवार को ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं। अब अमिताभ भी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया कि अब सब कुछ ठीक है। अमिताभ ने ट्विटर पर ऑल इज वेल लिख कर अपने फैन्स को अपनी खैरियत दी।
आपको बता दें कि अमिताभ शनिवार को सेवनहिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पेट की दो सर्जरी हुई हैं। उन्हें सोमवार को ही छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन दर्द बढ़ने के बाद इसे टाल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











