आज मिल सकती है अमिताभ को छुट्टी

अमिताभ ने अपने ट्विटर पर लिखा है, बहुत रोमांचक दिन नहीं रहा। काफी दर्द है लेकिन सहन कर रहा हूं। अभी अस्पताल में ही हूं और छुट्टी में देरी हो सकती है। आपको ज्ञात हो कि अमिताभ ने अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में अपनी सर्जरी कराई है।
उन्होंने इससे पहले सर्जरी के बाद अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर लिखा था कि, आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। आपका प्यार और दुआएं कभी नाकाम नहीं होतीं। जिंदगी भर मैं आप सबका एहसानमंद रहूंगा, जिसे मैं कभी नहीं चुका पाउंगा।


Click it and Unblock the Notifications