बॉलीवुड के शंहशाह को मिला 'यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड'
बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन को एक और सम्मान से नवाजा गया है। गुरूवार को अमिताभ बच्चन को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया है। पिछले साल यह सम्मान सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को मिला था। मुंबई के एक होटल में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने बिग बी को इस सम्मान से नवाजा।

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है। बिग बी ने यश चोपड़ा की 'दीवार' 'कभी-कभी' 'त्रिशूल' 'काला पत्थर' 'सिलसिला' 'मोहब्बतें' से लेकर 'वीर ज़ारा' और 'बंटी बबली' जैसी सफल फ़िल्मों में अभिनय कर अपने करियर को एक नई ऊंचाई दी।
इस सम्मान पर अमिताभ ने कहा कि यश चोपड़ा उनके लिए बड़े भाई समान थे और उन दोनों के बीच बड़े अच्छे संबंध थे। अवॉर्ड मिलने के बाद बिग बी ने कहा कि यश चोपड़ा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे और फ़िल्में भी उसी प्यार की बीच बन जाया करती थीं।उन्होंने कहा कि इसका श्रेय यश चोपड़ा की पत्नी पामेला जी को भी जाता है।
आपको बता दें, निर्माता यश चोपड़ा की याद में ये अवॉर्ड समारोह आयोजित होता आया है। साल 2012 में यश चोपड़ा का निधन हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications