#Breaking: 2017 के आखिरी अवार्ड शो में सलमान खान और अक्षय कुमार, किसे मिला अवार्ड!
Recommended Video

गोआ में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की क्लोज़िंग सेरेमनी में बॉलीवुड का हर बड़ा नाम पहुंचा। सलमान खान और अक्षय कुमार की मौजूदगी ने इस समारोह में चार चांद लगाए।
लेकिन, बॉलीवुड के हिस्से आया इकलौता अवार्ड जो कि मिला, बॉलीवुड के शहंशाह, अमिताभ बच्चन को। अमिताभ बच्चन को IFFI 2017 में, इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया।

अमिताभ बच्चन को ये सम्मान देने के लिए स्टेज पर मौजूद थे स्मृति ईरानी और अक्षय कुमार। इस इवेंट को होस्ट किया आरजे प्रीतम सिंह, ज़ायरा वसीम, सोनाली बेंद्रे और करण जौहर ने।
अमिताभ बच्चन को सम्मान देने से पहले, अक्षय कुमार ने उन्हें इंट्रोड्यूस किया और उनकी स्पीच आपको ये एहसास दिला देगी कि अमिताभ बच्चन वाकई, बॉलीवुड के लिए क्या मायने रखते हैं।
इतना ही नहीं, अक्षय ने अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड से जुड़े हर शख्स के पिता का दर्जा दिया। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अमिताभ बच्चन के गानों पर एक मेडले परफॉर्म करते हुए उन्हें खास अंदाज़ में ट्रिब्यूट दिया।


Click it and Unblock the Notifications












