13 दिन बाद घर लौटे अमिताभ बच्चन

अपने घर आने की खुशी का इजहार अमिताभ ने टि्वटर पर किया है । बिग बी ने लिखा है कि आज उन्हें दर्द नहीं बल्कि सकून और खुशी मिल रही है। उन्हें घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज उनके शरीर को नलियों और सुईयों से आजादी मिल गई है। आज बिना पट्टी के नहाने में ज्यादा मजा आया। यह आपलोगों की दुआओं का असर है कि मैं एक बार फिर से अस्पताल से घर वापस आ पाया। आप सब के स्नेह और दुआओं का मैं तहे दिल से आभारी हूं।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को 10 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत होने के बाद मुबंई के अंधेरी उपनगर स्थित अस्पताल सेवन हिल्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनके पेट की सर्जरी हुई थी ।
लेकिन सर्जरी के बाद भी उनके पेट में तकलीफ थी इसलिए उनका दोबारा ऑप्रेशन हुआ था। अमिताभ बच्चन को पेट में शिकायत साल 1984 से हैं जब फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान उनके पेट में चोट लगी थी।


Click it and Unblock the Notifications











