होली पर कोरोना का ग्रहण, अमिताभ बच्चन के घर नहीं होगा जलसा, कैंसल हुई बॉलीवुड सबसे बड़ी होली पार्टी
एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में कई ऐसे बड़े त्योहार हैं जिन पर कोरोना का असर दिखाई देगा। पिछले साल भी ईद, दिवाली जैसे कई बड़े सेलिब्रेशन को घर के भीतर ही रखा गया। इस साल भी कुछ ऐसा ही माहौल दिखाई दे रहा है। जिसकी शुरुआत होली से होने जा रही है।
आने वाले दिनों में देश भर में होली मनाई जाएगी। ऐसे में बॅालीवुड के कई स्टार्स के घर पर भी होली पार्टी होती है। इसमें से एक नाम शामिल है अमिताभ बच्चन का भी। अमिताभ बच्चन हर साल अपने घर जलसा पर बॅालीवुड के अपने करीबी दोस्तों के लिए होली का सेलिब्रेशन रखते हैं।

लेकिन इस बार कोरोना के केस को बढ़ता हुआ देखते हुए और मुंबई में बीएमसी ने 29 मार्च को होली सेलिब्रेशन को देखते हुए होली के आयोजन को कैंसल करने का निर्देश दिया है।


Click it and Unblock the Notifications