अमिताभ बच्चन की इस हसीना ने पति के कहने पर छोड़ी फिल्में, अब चिकन बेचकर खड़ी की 120 करोड़ की कंपनी!

Perizaad Zorabian Career Story: साल 2003 में सुभाष घई की जॉगर्स पार्क में नजर आ चुकी पेरीजाद जोराबियान ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर ओम पुरी और शबाना आज़मी जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ में काम किया। लेकिन 17 साल पहले उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और अभी के वक्त में वह चिकन बेच रही हैं। लेकिन जिस कंपनी की वह मालकिन है उसका सालाना टर्नओवर 120 करोड़ का बताया जाता है।

Perizaad Zorabian

पेरीजाद जोराबियान कि अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह मुंबई के एक ईरानी परिवार से आती हैं। वह हमेशा से ही अपने पिता की तरह एक एंटरप्रेन्योर ही बनना चाहती थी। उन्होंने सुकेतु शाह के शो अनकवर्ड के दौरान खुलासा किया कि "मैं 8 साल की उम्र में एंटरप्रेन्योर शब्द का सही उच्चारण भी नहीं कर पाती थी। लेकिन मैं जानती थी कि मुझे यही बनना है।"

पेरीजाद जोराबियान की क्वालिफिकेशन

पेरीजाद जोराबियान की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में ही की है। इसके बाद वो MBA करने के लिए न्यूयॉर्क गई। वहां एमबीए करने के बाद उन्होंने स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया था। 1 साल एक्टिंग की पढ़ाई की। इसमें उनके पिता ने भी उन्हें सपोर्ट किया। फिर वह भारत वापस आई और उन्होंने पिता का बिजनेस संभाला।

कैसे हुई पेरीजाद जोराबियान की फिल्मों में एंट्री?

पेरीजाद जोराबियान की किस्मत उन्हें कहीं और ही ले जाना चाहती थी और एक फैमिली फंक्शन में मॉडल कोऑर्डिनेटर ने उनको देख लिया था। जिसकी वजह से उन्हें पहला विज्ञापन मिल गया। यही से ही उनकी फिल्मों में एंट्री हो गई और इसके बाद बॉलीवुड कॉलिंग से लेकर जॉगर्स पार्क और रॉकफोर्ड जैसी फिल्मों में नजर आई।

एक्टिंग के साथ संभाला बिज़नेस

पेरीजाद जोराबियान को जब बॉलीवुड कॉलिंग फिल्म का ऑफर मिला था तो इसके लिए उन्होंने पिता के ऑफिस से एक महीने की छुट्टी ले ली थी। कुछ साल तक फिल्म रिलीज भी नहीं हो पाई थी और इसके चलते उन्होंने पिता के काम में ही हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। लेकिन फिर एक ऐसा वक्त आया जब उन्हें सिर्फ दोनों में से एक ही चीज चुननी थी। पिता ने जब इस पर पेरीजाद जोराबियान से सवाल किया तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चुना और उनके पिता ने भी इसमें उनका सपोर्ट किया।

फिल्म में बनी थी इंदिरा गांधी

पेरीजाद जोराबियान ने अमिताभ बच्चन के साथ एक अजनबी फिल्म में काम किया था। साथ ही हम परदेसी हो गए टीवी शो में भी नजर आई थी। इसके बाद चाइनीस फिल्म 'Bandung Sonata' में भी उन्हें देखा गया। फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई और इसके लिए वह 3 महीने तक चीन में रही।

शादी के बाद छोड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री

पेरीजाद जोराबियान ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली थी। इसकी वजह उन्होंने अपने पति बोमन ईरानी को बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि "मेरे पति ने कहा था कि शादी के बाद मैं नहीं चाहता हूं कि तुम कहीं पर भी ट्रैवल करो। मेरी मां ने कहा था कि क्या बकवास है। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं और मेरी भाभी ने कहा कि बस हो चुका है, शादी मत करो। उनको पहले से ही पता था कि तुम एक एक्टर हो और आखिरी वक्त पर वह ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं?"

पेरीजाद जोराबियान ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि "उन्होंने यह तो नहीं कहा था कि तुम ट्रैवल नहीं कर सकती हो। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारा इंतजार करूंगा लेकिन मैं चाहूंगा कि तुम ट्रैवल नहीं करो। इसीलिए मैंने फिर फिल्में नहीं की। मेरी बायोलॉजिकल क्लॉक चल रही थी और मैं चाहती थी बच्चे करना। इसीलिए मैंने फिल्में छोड़ दिया 34 की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया।"

पिता की कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया

पेरीजाद जोराबियान अब पूरी तरीके से अपने पिता की कंपनी में काम कर रहे हैं। उनके पिता ने इस कंपनी को एक होलसेल कंपनी के तौर पर शुरू किया था। लेकिन अभी के वक्त में वह रिटेल, क्विक कॉमर्स और रेडी टू कुक फूड के फील्ड में काम करने वाली कंपनी बन चुकी है। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी कंपनी में 700 लोग काम करते हैं और इसका सालाना टर्नओवर 120 करोड़ का होता है। इस कंपनी द्वारा फ्रेश चिकन, फ्रोजन चिकन, रेडी टू कुक और प्री मैरिनेटेड चिकन बेचा जाता है।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X