अमिताभ बच्चन अपने विकलांग फैन से मिलकर भावुक हुए, लिखा ब्लॉग
Recommended Video

हिंदी फिल्मों के हीरोज सिर्फ रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो भी होते है। इन हीरोज को को सिर आंखों पर बैठाता है वो होते है उनके लिए कुछ कर जाने वाले फैंस। ऐसे स्टार्स का भी फर्ज बनता है कि उनका ख्याल रखा जाए।
हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बीमार हो गए थे और वो जब ठीक होकर घर के बाहर निकले तो उनके फैंस उनको देखने के लिए के उत्सुक हो गए। उसी के बीच उनका एक ऐसा फैन था जो शारीरिक रूप से अपंग था और पैंरो से चल फिर नहीं सकता था।

आपको बता दें कि आमिताभ ने जब अपने उस स्पेशल फैन को देखा तो सेक्यूरिटी गार्ड से उस लड़के को अंदर लाने के लिए बोला। अमिताभ के कहने पर सेक्यूरिटी गार्ड उस लड़के को अंदर लाए और अमिताभ बच्चन से रूबरू कराया। अमिताभ बच्चन ने उससे हाथ मिलाया और बातें भी की।
अमिताभ बच्चन ने उस लड़के से पूछा की तुमको क्या चाहिए तो अमिताभ बच्चन से उस लड़के ने इशारे में टी-शर्ट की तरफ हाथ करते हुए कहा कि उसको टी-शर्ट चाहिए। अमिताभ बच्चन ने वो टी-शर्ट उस लड़को दे दी।
आपको बता दे कि इस फैन से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया में उन्होने एक ब्लॉग लिखा। उसमे अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि हर रविवार की तरह ये रविवार भी उनके लिए स्पेशल था और वो इस रविवार को अपने स्पेशल एबल फैन से मिले।
अमिताभ बच्चन बताते है कि जब वो मेरे पास आया तो उसके चेहरे की खुशी देखने लायक थी और उन्होने कहा कि उसके हाथ काफी सख्त थे और पूछने पर पता चला कि वो पैरों से नहीं चल सकता है।
आपको बता दें कि इस लड़के का कोई घर नही है और वो फुटपाथ पर रहता है। बता दें कि इस समय अमिताभ बच्चन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है।


Click it and Unblock the Notifications