..................... Amitabh Bachchan helping fans to reach Kaun Banega Crorepati hot seat, 'केबीसी 6' के लिए अपने फैन्स को चीटिंग करा रहे हैं अमिताभ। - Hindi Filmibeat

'केबीसी 6' के लिए अपने फैन्स को चीटिंग करा रहे हैं अमिताभ

Amitabh Bachchan
'केबीसी 6' के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर फॉलोवर्स को अपने ट्वीट्स के जरिये केबीसी 6 के लिए तैयार करा रहे हैं। आज सुबह से ही अमिताभ एक के बाद एक ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं और सारे ट्वीट एक नयी इन्फोर्मेशन के साथ आ रहे हैं।

अमिताभ का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके प्रतिभागियों की खोज शुरु भी हो चुकी है। देखा जाए तो यह शो अब तक का सबसे सफल शो रहा है। अमिताभ के अलावा शाहुरख ने भी इस शो को होस्ट किया लेकिन अमिताभ जैसी सफलता हासिल ना कर सकें। अब इस बार देश को करोड़पति ढ़ूंढ़ने के लिए फिर से अमिताभ और कौने बनेगा करोड़पति की टीम निकल पड़ी है। और जल्द ही टेलीविजन के छोटे परदे पर यह अमिताभ हॉट सीट के साथ नज़र आएंगे।

अमिताभ अपने शो के शुरु होने के पहले ही ट्विटर के जरिए अपने फैन्स और साथ ही अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने लगाता इन्फोरमेटिक ट्विट्स के बाद आखिरी ट्वीट पर उन्होने लिखा है "यह सिर्फ एक एक्सरसाइज थी। " तो आप भी करिये अमिताभ के साथ केबीसी के लिए तैयारी और बैठ जाइये हॉट सीट पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X