किसानों का कर्ज चुकाया अमिताभ बच्चन ने

जिले के 20 से अधिक गांवों से जरूरतमंद किसानों का चयन वर्धा और मुम्बई के रोटरी क्लब ने किया है। ये चेक कुल 30 लाख रुपये के हैं जो बच्चन ने दान के स्वरूप दिए हैं। वर्धा के रोटरी क्लब के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष महेश मकोलकर का कहना है कि जब बच्चन ने किसानों के लिए दान देने की इच्छा जताई तब हमने इन गांवों में जाकर पता लगाया कि किस किसान पर कितना कर्ज है। इसके बाद उन्हें 300 से अधिक किसानों की सूची भेजी गई।
सूची मिलने के बाद बच्चन के प्रतिनिधियों ने इन गांवों का दौरा किया और जानकारी का सत्यापन किया। उन्होंने सूची में कटौती कर 114 किसानों के नाम रखे। यहां शनिवार को एक समारोह के दौरान करीब 90 किसानों को चेक सौंप दिए गए।


Click it and Unblock the Notifications