बुंदेलखंड के किसानों की गुहार, हमारी भी मदद करें 'सरकार'

बुंदेलखण्ड के किसान संघर्ष समिति ने पत्र के जरिए अमिताभ को वहां के सूदखोरों और बैंकों की ओर से डाले जाने वाले दबाव से अवगत कराया है। समिति के अध्यक्ष राम सूरत चौधरी का कहना है कि अमिताभ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें बुंदेलखण्ड के किसानों की भी मदद करनी चाहिए, क्योंकि यहां के हालात विदर्भ से अलग नहीं हैं।
अपनी बात पूरी करते हुए चौधरी ने कहा की अमिताभ ने विदर्भ में किसानों का दर्द महसूस कर उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है, उसी तरह कर्ज से मुक्त कराने के लिए उन्हें बुंदेलखण्ड के जरूरतमंद किसानों की मदद करें।


Click it and Unblock the Notifications