अमिताभ बच्चन ने मान ली ये बेवकूफी भरी बात, ट्विटर पर जमकर उड़ा मज़ाक
अमिताभ बच्चन आजकल अपना ज़्यादातर समय ट्विटर पर बिता रहे हैं। और इस चक्कर में वो कोई ना कोई बेवकूफी भी कर ले रहे हैं। अब हुआ यूं कि अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देखी ताश के पत्तों की एक जादुई ट्रिक।
इस ट्रिक के मुताबिक, छह ताश के पत्तों में से आपको मन में किसी एक को चुनना था और अगले ही पल वो पत्ता गायब हो जाएगा। अमिताभ बच्चन ने ये ट्राई किया और ऐसा ही हुआ।

अब अमिताभ बच्चन परेशान हो गए कि आखिर ऐसा हुआ कैसे। उनके मन का सोचा पत्ता, अचानक स्क्रीन से गायब कैसे हो गया। उन्होंने ट्रिक ट्वीट करने वाले से पूछा भी ऐसा कैसे हुआ।
बाद में अमिताभ बच्चन को समझाया गया कि दरअसल, बाद में स्क्रीन पर सारे ही पत्ते बदले हुए हैं। लेकिन चूंकि आदमी का ध्यान एक ही तस्वीर पर रहता है तो किसी का ध्यान जाता ही नहीं है कि सारे पत्ते बदल गए।
लेकिन ट्विटर पर अमिताभ बच्चन का जमकर मज़ाक उड़ा। देखिए लोगों ने किए कैसे कैसे ट्वीट -


Click it and Unblock the Notifications

