अमिताभ बच्चन ने फिर बांटा दर्द - होनी है सर्जरी, कुछ लिख नहीं पाए
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख बांटा है और अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एक सर्जरी होनी है। इसलिए वो ज़्यादा लिख नहीं पाएंगे। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट पढ़ते ही फैन्स उनके स्वास्थ्य के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Recommended Video
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया लेकिन उस ट्वीट में केवल प्रश्न चिन्ह लगा दिए। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी सर्जरी पूरी हो चुकी है या चल रही है।

एक रात पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट में लिखा था - "T 3826 - कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे!"
गौैरतलब है कि अमिताभ बच्चन का लीवर खराब है और उन्हें एक समय में टीबी था। लेकिन जहां लीवर के बारे में उन्हें 20 साल बाद पता चला, वहीं टीबी के बारे में 8 साल बाद।
एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में उनका कहना था कि जब मेरे जैसा सुख - सुविधा से संपन्न आदमी इतने गंभीर मुद्दे को टाल सकता है तो बाकी लोग भी करते होंगे। उन्होंने सबसे लगातार चेकअप करवाने की गुज़ारिश भी की थी।

कोरोना की चपेट में आ चुके
गौरतलब है कि 2020 में अमिताभ बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वो और अभिषेक बच्चन काफी दिनों तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। इतना ही नहीं बाद में आराध्या और ऐश्वर्या राय को भी वहां भर्ती करवाना पड़ा था।

पिता जी को याद कर काटे दिन
अस्पताल में अमिताभ बच्चन का साथ दिया था उनके पिताजी की कविताओं ने। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर बताया भी था कि कैसे पिताजी की कविताओं के साथ वो अस्पताल में अपने दिन बिता रहे हैं।

स्वस्थ होकर सेट पर लौटे
हालांकि, स्वस्थ होने के बाद अमिताभ बच्चन सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर वापस लौटे और उन्होंने 2020 में कौन बनेगा करोड़पति का एक और सफल सीज़न दर्शकों को दिया।

अंधे होने की आशंका
अमिताभ बच्चन लॉकडाउन में ट्विटर पर काफी एक्टिव हो गए थे। कुछ महीनों पहले ही में वो एक छोटी सी बात से परेशान हो गए और फैन्स से अपनी परेशानी भी बांटी। दरअसल, बच्चन साहब को लग रहा था कि वो अंधे होने वाले हैं।उन्होंने एक पोस्ट में लिखा - मेरी आंखें, चीज़ें धुंधली देख रही हैं। कभी कभी दो दो दिखता है। अब मुझे लग रहा है कि इतनी बीमारियों की लिस्ट में मेरा अंधा होना जुड़ने वाला है।

डॉक्टर ने दिया था घरेलू नुस्खा
लेकिन अमिताभ बच्चन की इस बीमारी का इलाज उनके डॉक्टर ने किया। डॉक्टर ने आंख की दवा दी और कहा कि अंधे नहीं होंगे। कम्प्यूटर के सामने ज़्यादा समय बिता रहे हैं। उससे आंखें थक रही हैं।बच्चन साहब ने अपनी मां का नुस्खा भी अपनाया। उन्होंने गरम पानी में तौलिया गीला किया और अपनी आंखों पर रखा। उन्हें इससे तुरंत ही आराम मिल गया।

लगातार होता है हेल्थ चेकअप
कुछ ही महीनों पहले एक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर कुछ अपडेट दिए थे।अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उनकी गर्दन, हैमस्ट्रिंग, पीठ के निचले हिस्से और कलाई में चोट थी। काफी समय से वो ऐसे ही बैठे रहे हैं। और बुखार में थे। डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी और यात्रा करने से मना कर दिया था।

चलने फिरने में दिक्कत
अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में जानकारी देते हुए बताया था कि हैमस्ट्रिंग की चोट चलने में और बैठने में काफी दिक्कत करती है। इसके लिए लंबे समय तक सांस लेने की ज़रूरत होती है।

मे डे की शूटिंग
अमिताभ बच्चन के शब्दकोश में जैसे आराम नाम का शब्द ही नहीं है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग जैसे ही बंद हुई, वो अजय देवगन के साथ मे डे की शूटिंग में जुट गए।

रिटायरमेंट का मन
ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान मनाली पहुंचने के लिए अमिताभ बच्चन ने गाड़ी से यात्रा की थी और ट्वीट करते हुए लिखा था कि ये काफी थकाने वाला था। और उन्हें लगता है कि अब उनका शरीर इतने कष्ट के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाता है। शायद उनके रिटायरमेंट का समय आ गया है।

रिलीज़ को तैयार फिल्में
वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्में रिलीज़ के लिए भी तैयार हैं। उनकी फिल्म झुंड सीधा OTT पर रिलीज़ होगी वहीं चेहरे का भी अनाउंसमेंट हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications













