आनन फानन में अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन, बोले- हमेशा के लिए... मुंबई में भारी हलचल!

Amitabh Bachchan From Hospital: मेगास्टार अमिताभ बच्चन को मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही देश भर में खलबली मच गई। इसके साथ ही दुआओं का सिलसिला भी काफी तेजी से बढ़ने लगा। बता दें जहां अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की गई। इसी बीच बिग बी सोशल मीडिया पर अस्पताल से ट्वीट किया है जिसके बाद उनके फैंस में सुकून पड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक, ''उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है, लेकिन उनके स्वास्थ्य अपडेट के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं हैं।" सोशल मीडिया पर अक्सर दिखाई देने वाले बिग बी ने एक्स पर लिखा: "टी4950-हमेशा के लिए आभार..."
इस वक्त उनकी उम्र 81 साल है। मेगास्टार को मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है। न्यूज 18 की एक खबर की मानें तो अभिनेता ने "दिल का नहीं, बल्कि पेरिफेरल का इलाज करवाया था।" पता ये भी चला है कि, "उनके पैर में जमे थक्के पर एंजियोप्लास्टी की गई, न कि उनके दिल पर।" हालांकि अभी तक डॉक्टरों की तरफ से किसी तरह कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस साल भी वो कुछ बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल लोग उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं सभी का मानना है कि अमिताभ बच्चन जल्दी स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और हर उम्र के लोग उनको पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications