Amitabh Bachchan Health: बेड रेस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन बताई अब कैसी है उनकी सेहत?

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की थी और जानकारी दी थी कि वो फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने अपनी सेहत का जिक्र किया है।

अमिताभ बच्चन को चोटिल होने से बड़ी संख्या में उनके फैंस मायूस हो गए। लेकिन, अब बिग बी ने अपनी तबीयत की जानकारी देकर फैंस को थोड़ी राहत जरूर दे दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है- 'आप लोगों ने मुझ पर जितना ध्यान दिया है, उसका शुक्रिया। मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। डॉक्टर्स ने जो भी सलाह दी है उसको फॉलो कर रहा हूं।'

अमिताभ बच्चन ने साथ ही ये भी लिखा है कि, डॉक्टर्स की सलाह के बाद ही वो शूटिंग करने के लिए वापस लौटेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अपने बंगले जलसा में ही उन्होंने होलिका दहन किया। बिग बी ने शेयर किया कि, पहले होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी लेकिन, अब साफ हो गया है।

कर रहे आराम

कर रहे आराम

बता दें कि, अमिताभ बच्चन को 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद शूटिंग को रद्द कर उन्हें एआईजी अस्पताल लेकर जाया गया। फिलहाल अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है।

अमिताभ के पास हैं 6 फिल्में

अमिताभ के पास हैं 6 फिल्में

अमिताभ बच्चन के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के पास फिलहाल 'गणपत', 'घूमर', 'द उमेश क्रॉनिकल्स', 'प्रोजेक्ट K', 'बटरफ्लाई', 'खाकी 2' जैसी फिल्में हैं। हालांकि इनमें से गणपत, घूमर, द उमेश क्रॉनिकल्स फिल्मों में अमिताभ बच्चन का स्पेशल अपीयरेंस हैं। इसलिए इन फिल्मों पर अमिताभ बच्चन की चोट का असर नहीं होगा।

'प्रोजेक्ट के' पर चोट का असर

'प्रोजेक्ट के' पर चोट का असर

अमिताभ बच्चन की चोट का सबसे बड़ा असर 'प्रोजेक्ट के' पर होने जा रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन अहम किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ बच्चन को चोट लगने की वजह से यह फिल्म और आगे जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X