Picture सोने की थाली में खाना खाते अमिताभ बच्चन !
अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन जाने माने ज्वैलर्स कल्याण जी के ब्रांड अम्बेसडर हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन कल्याण जी ज्वैलर्स के घर गये और वहां पर उन्होंने कल्याण जी ज्वैलर्स के परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाया।
खास बात ये रही कि अमिताभ बच्चन जिन प्लेट्स में खाना खा रहे हैं वो सोने की हैं। अमिताभ बच्चन और कल्याण जी ज्वैलर्स का पूरा परिवार इस बहुत ही खास अवसर पर सोने की प्लेट में खाना खाते दिखे।
इस तस्वीर को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे लेकिन यो कोई इतनी भी हैरानी की बात नहीं आखिर ज्वलर्स के घर सोने की प्लेट्स में खाना खाना बहुत खास बात नहीं है। वैसे ये तस्वीर कब की ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है। खबरों के अनुसार कुछ दिन पहले ही कल्याण जी ज्वैलर्स के घर पर हुई इस डिनर पार्टी पर अमिताभ बच्चन मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications
