राजनीति से डरते हैं बिग बी

By Priya Srivastava

Amitabh Bachchan hates Politics
मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आरक्षण के मुद्दे पर अपनी व्यक्तिगत राय देने से भय लगता है। उन्हें लगता है कि उन्होंने अपनी निजी राय सार्वजनिक की तो इस पर विवाद खडा हो सकता है। 12 अगस्त को रिलीज हो रही प्रकाश झा की निर्देशित अपनी नयी फिल्म आरक्षण की 10 मिनट की शो रील को मीडिया के सामने पेश किये जाने पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि आरक्षण पर उनकी निजी राय निजी ही रहे तो बेहतर, क्योंकि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा सकता है और वे अब राजनीति से कोसों दूर रहते हैं।

हालांकि उन्होंने इस फिल्म में प्रिंसिपल प्रभाकर आनंद के अपने किरदार की राय को जरूर सार्वजनिक किया जो मानता है कि हर जाति और वर्ग के छात्रों को सही अवसर मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा की बदौलत ऊपर उठ सके। उनके 40 साल के फिल्मी करियर में आरक्षण उनके लिए पहली मुद्दा प्रधान फिल्म है। जो उन्होंने की है। बच्चन ने कहा है कि प्रकाश झा के साथ काम करने की उनकी पुरानी इच्छा थी, और जब आरक्षण में इस भूमिका का प्रस्ताव आया तो वे सहर्ष तैयार हो गये।

भोपाल में 55 दिनों के शूटिंग शेडयूल को 53 दिनों में ही पूरा कर लिया गया। भोपाल और वहां के लोगों की लगातार तारीफ कर रहे बच्चन ने कहा कि हालांकि भोपाल के वे जमाई भी हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले वहां किसी फिल्म की शूटिंग कभी नहीं की। शहर से उन्हें इस कदर मोहब्बत हो गयी कि शूटिंग के दौरान दिन के ब्रेक में भी वे मुंबई जाने की बजाय भोपाल में रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X