अमिताभ बच्चन के पास नहीं है काम? क्रिप्टिक पोस्ट देखकर घबरा गए फैंस, कर डाले ऐसे कमेंट्स!

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन.. जिनको सदी का महानायक, एंग्री यंग मैन और दूसरा सुपरस्टार कहा जाता है वो अब चर्चा में हैं। दरअसल उन्होने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख डाला है जो कि लोगों को हैरान करने वाला है।

उन्होने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था जिसके बाद से लोगों ने कई तरह के अंदाजे लगाने शुरु कर दिए हैं। किसी को ये महज मजाक लगा है तो किसी का का कहना है कि महानायक के पास काम नही है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट किया है और लिखा है, ''बड़ी फुरसत है।''

इसके बाद लोग इस ट्वीट के कई मतलब निकाल रहे हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन ने ये क्यों लिखा है ये बात सिर्फ वही जानते हैं। लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं जो कि आपको भी देखने चाहिए।

क्या बोले लोग?

बिग बी के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने लिखा है, ''चिचा कभी फुर्सत निकाल कर पेट्रोल डीजल, सिलेंडर की कीमत और महंगाई पर भी ट्वीट कर दो।'' एक ने लिखा, ''अमित सर आप तो कभी फुरसत में रहते ही नहीं है। इस उम्र में भी काम कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''लगता है कोई फिल्म नहीं मिल रही है।''

एक ने लिखा, ''आप और फुरसत.. नहीं हो सकता।'' एक ने लिखा, ''आइए लूडो खेलते है फिर, कमला पसंद पहचान कामयाबी का।'' एक ने लिखा, ''काम धंधा कोनी?'' एक ने लिखा, ''तो भजन कर लीजिए , सुकून मिलेगा बोलिए जय श्री राम।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। लेकिन उनका नाम 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ रहा है जोकि एक बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। प्रभास की इस फिल्म को लेकर चर्चा है और लंबी स्टारकास्ट इस फिल्म में नजर आने वाले हैँ। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब फिल्म की रिलीज डेट सामने आएगी। अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम कर रहे हैं।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X