बिग बी ने मुंबई में खरीदा 50 करोड़ का पांचवा आशियाना
सबको पता है कि सदी के महानायक की दौलत और शौहरत कदम चूमती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपादृष्टि वाले अमिताभ बच्चन के बारे में एक बड़ी खबर है कि उन्होंने 50 करोड़ का एक नया बंग्ला जूहू में खरीदा है। जो कि आठ हजार वर्गफुट का बताया जा रहा है। यह नया बंग्ला और अमिताभ का पुराना घर जलसा दोनों अगल-बगल है जिसे साथ में बनाने की बात सोची जा रही है।
अमिताभ का मुंबई में यह पांचवा बंग्ला है। उनके चारों बंग्ले का नाम प्रतिक्षा, जलसा, जनक और वत्स है। कहा जा रहा है कि अमिताभ ने यह घर अपनी पोती आराध्या के लिए खरीदा है।
क्योंकि उनके परिवार के छहों सदस्य मतलब कि अमिताभ, जया, श्वेता, अभिषेक, ऐश्वर्या और मिस्टर नंदा के पास मकान है बस बेबी आराध्या के नाम पर कोई मकान नहीं था जिसे अब दादू अमिताभ ने अब खरीद दिया है।
हालांकि इस नये बंग्ले का रजिस्ट्रेशन ऐश्वर्या और अभिषेक के ही नाम पर हुआ है। खैर पांचवे बंग्ले का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इससे पहले खबर आयी थी कि अभि-ऐश ने दुबई में 54 करोड़ की संपत्ति खरीदी है जो कि आराध्या के नाम पर है।
आईये आपको दिखाते हैं अमिताभ के बंग्ले जलसा की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications