..................... Amitabh Bachchan has bought a land of 10000 square feet in Alibaug for Rs 10 crore - Hindi Filmibeat

अयोध्या के बाद अब अमिताभ बच्चन ने इस जगह खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, लोकेशन ऐसी कि हर तरफ बसे हैं करोड़पति

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan New House: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें की फिल्म इंडस्ट्री में वह कई दशकों से एक्टिव है। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इसी साल उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद जमीन खरीदी थी और इसके चलते वह काफी चर्चा में रहे।

लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने महाराष्ट्र में मुंबई के पास अलीबाग में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से 10 करोड़ में 10000 वर्ग फुट की जमीन को खरीदा है। खबर आ रही है की लेनदेन पिछले हफ्ते रजिस्टर हुआ। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने ए अलीबाग नाम के एक प्रोजेक्ट में प्लॉट खरीदा है और जो कि अलीबाग में 20 एकड़ का प्लॉट डेवलपमेंट है। जिसको पिछले साल की अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

हालांकि आपको बता दें कि अभिनंदन लोढ़ा की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में इस बिल्डर से प्रोजेक्ट 10 सरयू में एक जमीन खरीद ली थी और इस पर वह अयोध्या में 7 स्टार एनक्लेव बनाने जा रहे हैं।खबरों के अनुसार जिस प्लॉट पर अमिताभ बच्चन घर बनाने वाले हैं वह तकरीबन 10000 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत लगभग 14.5 करोड़ की बताई जा रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लग्जरी रिट्रीट और निवेश के मौकों की तलाश करने वाले लोगों के लिए अलीबाग एक पसंदीदा रियल एस्टेट बनकर सामने आया है। मुंबई से पास होने के चलते यह सेलिब्रिटी की पहली पसंद बन गया है। इससे पहले साल 2023 में अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को जुहू का प्रतीक्षा बंगला गिफ्ट में दिया था।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X