..................... Amitabh Bachchan has been accused of doing biased and misleading advertisement, Flipkart in big trouble - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan: लेटेस्ट विज्ञापन को लेकर मुश्किल में फंसे अमिताभ बच्चन, फ्लिपकार्ट सेल को लेकर किया गुमराह!

amitabh-bachchan-has-been-accused-of-doing-biased-misleading-advertisement-flipkart-in-big-trouble

Amitabh Bachchan: मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने लेटेस्ट फ्लिपकार्ट विज्ञापन को लेकर मुसीबत में फंस गए हैं, जिसमें वो फेस्टिव सीजन के लिए फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज' सेल को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं और बोलते हैं कि इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स रिटेल स्टोर्स पर नहीं मिलेंगी।

इस विज्ञापन को लेकर अब विवाद छिड़ चुका है। स्मार्टफोन रिटेलर्स का आरोप है कि यह विज्ञापन खरीदारों को गुमराह कर रहा है। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA), जो 150,000 मोबाइल रिटेलर्स का प्रतिनिधित्व करता है, ने इस मुद्दे को लेकर स्मार्टफोन ब्रांडों को एक लंबा लेटर लिखा है।

बिग बी पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप

AIMRA ने लिखा, "ये विज्ञापन झूठे और भ्रामक बयानों से कस्टमर्स के बाइंग बिहेवियर को प्रभावित कर रहे हैं, जैसे कि मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के एंडोर्समेंट के साथ फ्लिपकार्ट का एक प्रमोशनल ऐड है। इसमें वे कह रहे हैं- ये डील्स और ऑफर्स दुकान पर नहीं मिलने वाले।"

रिपोर्ट्स की मानें तो, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी विज्ञापन की निंदा करते हुए अमिताभ बच्चन को एक लेटर लिखा है। CAIT 80 मिलियन यानी 8 करोड़ रिटेलर्स को रिप्रेजेंट करता है।

बता दें, फ्लिपकार्ट और अमिताभ दोनों ने अब तक इस मुद्दे को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि फिलहाल, फ्लिपकार्ट ने यूट्यूब पर इस वीडिय को प्राइवेट कर दिया है। यानि की कंम्यूमर्स इसे नहीं देख सकते। फ्लिपकार्ट पर 'बिग बिलियन डेज' सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 15 अक्टूबर तक चलेगी।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X