"कम से कम पता तो चला कि ऐश्वर्या के बारे में लोग क्या सोचते हैं" - अमिताभ बच्चन
हाल ही में ऐश्वर्या राय के बैंगनी होंठों ने हर जगह एक मुद्दा खड़ा किया। सबका मानना था कि ऐश को कान्स के रेड कार्पेट पर बैंगनी लिप्सटिक लगाकर जाने की ज़रूरत नहीं थी।
हालांकि बाद में ऐश ने साफ करने की कोशिश की कि ये सब एक कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रमोशन के लिए था। लेकिन सोनम कपूर ने ये कहकर तहलका मचा दिया था कि उस दिन ऐश किसी ब्रांड के लिए नहीं चली थी।
सोनम ने ऐश के बारे में कुछ और बोल्ड बातें कहीं जो आप पढ़ सकते हैं यहां ---> [ऐश की इतने प्यार से करारी इंसल्ट किसी ने नहीं की]
अब आखिरकार अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के पर्पल लिप्स और सोशल मीडिया पर उड़े मज़ाक पर बात की। बच्चन साहब का कहना है - "कम से कम सोशल मीडिया हमें ये बता देता है कि लोगों को हम पर क्या अच्छा लगा और क्या बुरा। और ये सब एक दो दिन की बात होती है फिर नया टॉपिक। इसे दिल पर नहीं लेना चाहिए। लोगों की राय की कद्र करनी चाहिए।"
अमिताभ बच्चन ने बातों बातों में शायद अपनी भी 'राय' दे दी। बहरहाल आप जानिए हर कोई, क्यों कह देता है ऐश्वर्या राय को FAKE -


Click it and Unblock the Notifications