बाबूजी की कविताओं को आवाज देगें अमिताभ बच्चन!

इस बात की जानकारी अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर दी है जिस में उन्होंने लिखा है कि एक मशहूर संगीत कम्पनी ने मुझे इस बारे में प्रस्ताव दिया है। यह कम्पनी चाहती है कि मैं अपने पिता की कविताओं को अपनी आवाज दूं।
मैंने इस कंपनी के लिए एक बार पहले भी यह काम किया है। इस कम्पनी के पास इस काम का कॉपीराइट है। अब यह कम्पनी चाहती है कि मैं अपने पिता की कुछ कविताओं को अपनी आवाज में गाऊं। अगर सब कुछ ठीक से तय हो गया तो बहुत जल्द आपको बच्चन जी की कविता अमिताभ की बुलंद आवाज में सुनायी पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications











