..................... Amitabh Bachchan happy Ranbir Kapoor made him watch 'The Wolf of Wall Street' - Hindi Filmibeat

बेटे रणबीर की बात मानकर खुश हुए अमिताभ अंकल

आपने सही सुना.. अमिताभ अंकल अपने बेटे रणबीर कपूर की बात मानकर काफी खुश हो गये हैं। अब आप पूछेंगे कि कैसे तो सुनिए..दरअसल इन दिनों अमिताभ बच्चन 'भूतनाथ रिटर्नस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म में गेस्ट रोल रणबीर कपूर का है। शूट के दौरान ही रणबीर की मुलाकात अमिताभ के साथ सेट पर हुई। बातों-बातों में अमिताभ से रणबीर ने लियोनाडरे डिकैप्रियो की फिल्म 'द वूल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' को देखने के लिए फोर्स किया।

जिसे अमिताभ ने स्वीकारते हुए फिल्म देखनी शुरू की और वह उसे देखकर काफी प्रभावित हो गये। इस बात का जिक्र खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर किया है।

अमिताभ ने काफी देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा "द वूल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' के विस्मय, इसकी प्रस्तुति और अविश्वसनीय तथ्य की हद ने मुझे अभी तक जगा रखा रहा है। अच्छा हुआ कि मैंने रणबीर कपूर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जो कि आज (बुधवार) हमारे साथ सेट पर थे।" वैसे आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाइ' में लियोनाडरे डिकैप्रियो के साथ काम कर चुके हैं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के बीच में काफी अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों के परिवार में अच्छी दोस्ती है। इसलिए रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन का बहुत आदर करते हैं और अमिताभ भी रणबीर को अपने बेटे की तरह ही ट्रीट करते हैं। इसलिए ही उन्होंने अपने बेटे के निवेदन को माना और बहुत ज्यादा खुश हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X