Birthday Special- अमिताभ के जीवन का सफर रेत की तस्वीरों में!

बॉलीवुड के महानायक और बिग बी यानी अमिताभ बच्चन जी का आज जन्मदिन है और आज वो अपने जीवन के 70 साल बड़ी ही सफलता के साथ पार करके 71वें साल में पहुंच गये हैं। लेकिन आज भी 70 साल पूरे करने के बावजूद अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड के यंग सितारों को जमकर टक्कर देतें हैं। अमिताभ बच्चन के अंदर का जोश और उनकी एक्टिव लाइफस्टाइल आज भी यंग सितारों को काफी इंप्रेस करती हैं और सभी यंग सितारे अमिताभ को ही अपना आदर्श मानते हैं। अमिताभ बच्चन के जीवन में इन 70 सालों में कई बार ऊंचे नीचे पड़ाव आए कभी अमिताभ को तोड़ने की कोशिश की गयी तो कभी अमिताभ के रिश्तों ने ही अमिताभ को काफी दुख पहुंचाया। लेकिन जीवन के इन ऊंचे नीचे पड़ावों को मुस्कुराकर पार करते हुए आज भी अमिताभ बॉलीवुड के महानायक की पदवी पर बैठे हैं।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके हिट शो कौन बनेगा करोड़पति में एक सैंड आर्टिस्ट (रेत से तस्वीर बनाने वाला आर्टिस्ट) को लाया गया है जो कि अमिताभ के जीवन के अब तक के मुख्य मुख्य हादसों और उनकी सफलता को रेत की तस्वीरों के जरिये दिखाएगा। इन तस्वीरों को जब अमिताभ बच्चन को दिखाया गया तो अमिताभ की आंखों में भी आंसू आ गये और वो काफी इमोशनल हो गये। अमिताभ ने कहा कि वाकई ये बहुत ही इमोशनल था। इन तस्वीरों में अमिताभ के बचपन से लेकर उनकी जवानी, उनके स्टार बनने, फ्लॉप होने और फिर से नये जोश के साथ वापस आने की पूरी कहानी दिखायी गयी है। अमिताभ बच्चन के लिए ये बहुत ही इमोशनल मोमेंट था।

केबीसी में आज ये एपिसोड दिखाया जाएगा जिसमें अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शो को खास बनाने के लिए सैंड आर्टिस्ट को बुलाया गया है और वो अमिताभ के जीवन के बड़े-बडे़ उतार चढ़ावों को रेत की तस्वीरों के जरिये दिखाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X