श्रीदेवी की मौत का आभास अमिताभ बच्चन को 3 घंटा पहले हो गया था, किया था TWEET
Recommended Video

कहते हैं ना कि कुछ चीज़ों को आप उस समय नहीं समझा सकते लेकिन बाद में उनका अर्थ निकल ही आता है। अमिताभ बच्चन ने 5 घंटे पहले एक ट्वीट किया जिसका कोई मतलब नहीं था। लेकिन इस ट्वीट के ठीक 2 घंटे बाद श्रीदेवी की मौत की खबर आई।
अब ट्विटर का मानना है कि अमिताभ बच्चन को श्रीदेवी की मौत का आभास था। दरअसल, पांच घंटा पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया - एक अजीब सी घबराहट हो रही है।

गौरतलब है कि बच्चन साहब का पूरा परिवार मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गया था। अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और जया बच्चन सभी इस शादी में शामिल थे।
श्रीदेवी बच्चन परिवार के काफी करीब मानी जाती हैं। वैसे कहते हैं ना कि घर के बड़े को हमेशा कुछ गलत होने के आभास जल्दी होते हैं। खासतौर से एक उम्र के बाद, इन सभी चीज़ों से संबंध ज़्यादा हो जाता है।
अब हो सकता है कि अमिताभ बच्चन का ट्वीट यूं ही रहा हो, या फिर सच में उन्हें किसी अनहोनी का आभास हुआ हो। गौरतलब है कि श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के लिए परिवार सहित दुबई गई थी जहां दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











