अमिताभ नजर आएंगे अलग ही अंदाज में
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कई बार अपने काम से कई युवा अभिनेताओं को पछाड़ चुके हैं। अपने काम के बलबूते ही उन्हें गुजरात का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
अब अमिताभ गुजरात पर्यटन निगम द्वारा जल्द ही आने वाली एड फिल्म में छकड़ा चलाते नजर आएंगे। रविवार से शुरू हुई इस एड की शूटिंग में बिग बी पर यह सीन फिल्माया गया। सीन में बच्चन साहब कच्छ के धोरों रण क्षेत्र में छकड़ा चला रहे हैं।
अमिताभ राज्य पर्यटन निगम के ब्रांड एंबेसडर हैं। एड फिल्म की शूटिंग के लिए तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उनका जूनागढ़ राजकोट में शूटिंग करने का कार्यक्रम है। शूटिंग के चलते कच्छ रणोत्सव स्थल क्षेत्र में रविवार को पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। यह एड बहुत जल्द टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications