गुजरात की खुशबू बढ़ा रहें हैं अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों गुजरात पर्यटन के एड के सिलसिले में गुजरात की यात्रा कर रहे हैं। ये उन जगहों की यात्रा पर हैं जो गुजरात की धरोहर मानी जाती है।
हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता गुजरात पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कच्छ जिले में उंट की सवारी की, आटो रिक्शा चलाने का प्रयास किया और पतंग भी उड़ाई। वैसे भी गुजरात की पतंगबाजी वर्ल्ड फेमस है।
अमिताभ ने कच्छ में 'खुशबू गुजरात की' प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शूटिंग कर रहे थे जहां से वह जूनागढ़ के लिये रवाना हो गये जहां वह अगले दिनों तक शूटिंग करेंगे।
जिला प्रशासन का कहना है कि जूनागढ़ में 'अशोक शिलालेख' और बुद्ध गुफाये उन ऐतिहासिक इमारतों में शामिल हैं जिन्हें अमिताभ के शूटिंग के लिए चुना गया है। कहा जा रहा है कि इस एड में अमिताभ बदले हुए अंदाज में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications