अमिताभ बच्चन के ऋषि कपूर और इरफान को किया याद- कहा, इरफान के जाने का दर्द ज्यादा क्यों!
इरफान खान और ऋषि कपूर ने बीते दिनों दुनिया को अलविदा कह दिया है। दोनों ही कलाकार दमदार अभिनेता थे और उन्होंने लोगों का खूब प्यार बटोरा था। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। उनके जाने से ना सिर्फ उनके परिवार या फिल्म इंडस्ट्री का.. बल्कि फैंस का भी दिल टूट चुका है।
दोनों अभिनेताओं को याद करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है। दोनों कलाकारों की तस्वीरें शेयर करते बिग बी ने लिखा कि- एक वृद्ध कलाकार की मृत्यु से ज्यादा हमें जवान की मृत्यु का दुःख दर्द ज़्यादा लगता है, क्यों!

उन्होंने लिखा- एक वृध लोकप्रिय जानी मानी हस्ती की मृत्यु vs एक जवान लोकप्रिय जानी मानी हस्ती की मृत्यु; हमें जवान की मृत्यु का दुःख दर्द ज़्यादा, क्यूँ लगता है; शोक की घड़ी ज़्यादा भारी क्यूँ लगती है; दोनों ही अपनी अपनी जगह, क़ायम प्रचलित , लोकप्रिय , जानि मानी हस्तियाँ , फिर एक का शोक दूसरे से ज़्यादा गम्भीर क्यूँ लगता है? क्यूँकि , जो जवान था उसकी गुंजाइश की मृत्यु हो गई ; जो उससे सम्भावनाएँ बन सकतीं थीं , वो समाप्त हो गयीं ।


Click it and Unblock the Notifications











