फिटनेस में 77 के अमिताभ बच्चन ने 19 साल के नाती को दी टक्कर, तस्वीर वायरल
बॉलीवुड के महानायक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हर एक्टिविटी फैंस के साथ साझा करते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य के साथ जिम फोटो शेयर की है। वर्कआउट कर दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में 77 साल के महानायक अपने 19 साल के नाती को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video
बता दें अगस्त्य श्वेता नंदा के बेटे हैं। उनकी एक बेटी भी हैं नव्या नवेली, जिन्होंने हाल में ही अपनी ग्रैजुएशन पूरी की है। अगस्त्य फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इस तस्वीर के बाद लगता है कि वह लॉकडाउन में नाना-नानी के घर आए हुए हैं।

अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर नाती के साथ शेयर की है जिसमें दोनों ने हाथ में डंबल पकड़ा हुआ है। वहीं मिरर में देख बिग बी इस तस्वीर को खींचते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन फनी फेस में पोज दे रहे हैं तो नाना को यूं देख अगस्त्य मुस्कुरा रहे हैं।
कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, फाइट फाइट द फिट फिट, द फाइट। नाती से प्रेरणा। बिग बी के इस पोस्ट को कुछ घंटे में लाखों लोगों ने देख डाला है। वहीं भूमि पेडणेकर और रोनित रॉय जैसे सितारों ने कमेंट्स भी किए।
बता दें अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। वह फिल्मों से लेकर पुरानी यादों को फैंस के साथ साझा करने से हिचकते नहीं है। जल्द ही अमिताभ बच्चन गुलाबो सिताबो में नजर आने वाले हैं।
हाल में ही अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया था कि उनकी फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। दरअसल गुलाबो सिताबो जिसमें लीड रोल में आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं, ये फिल्म अमेजन पर 11 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











