..................... Amitabh bachchan Grandson Agastya Nanda Refuses To Play Laxman In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Film - Hindi Filmibeat

एक फिल्म के बाद ही बढे़ बिग बी के नाती के भाव, रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने से किया इंकार!

Agastya Nanda, Sai pallavi, ranbir kapoor

Agastya Nanda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच अगस्त्य को उनकी दूसरी बड़ी फिल्म रामायण का ऑफर मिला, जिसमें उनको रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करनी थी। परंतु अगस्त्य नंदा ने इस बड़ी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है।

अगस्त्य नंदा ने ठुकराया रामायण का ऑफर-

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी।

इसी बीच अगस्त नंदा को कई सारी फिल्मो के ऑफर आ रहे हैं। वहीं सूत्रों से पता चला है कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को भी 'रामायण' का प्रस्ताव मिला था। उनसे लक्ष्मण की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।

इसके पीछे की कोई बड़ी वजह तो सामने आई है परंतु ऐसा कहा जा रहा है कि अगस्त नंदा अभी अपने करियर की शुरुआत में कोई भी सहायक भूमिका निभाना नहीं चाहते थे। इसीलिए उन्होंने इस बड़े वजट की बड़ी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। जाहिर है कि अब लक्ष्मण के लिए दूसरे एक्टर की तलाश जारी है।

नितेश तिवारी की बड़ी फिल्म रामायण-

इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं। इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही हैं, इस सबके बीच खबर है कि इस फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर और सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी को साइन करने की तैयारी है। और अभी 'रामायण' की बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई रिपोर्ट्स नहीं है। सूत्रों की मानें तो रणबीर और साई पल्लवी फरवरी 2024 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X