Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन के नाती की अगली फिल्म फाइनल, धर्मेंद्र के साथ आएंगे नजर, जानें डिटेल्स

amitabh-bachchan-grandson-agastya-nanda-next-film-locked-to-share-screen-with-dharmendra

Agastya Nanda: ज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के बाद अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की दूसरी फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन ने मेगास्टार धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' (IKKIS) के लिए टीम बनाई है। फिल्म के निर्माता होंगे दिनेश विजन।

मेकर्स ने धर्मेंद्र के 86वें जन्मदिन के खास मौके पर अपने रोमांचक प्रोजेक्ट की घोषणा की है। 'इक्कीस' सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित एक वॉर-ड्रामा है। वह परम वीर चक्र पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं जिन्होंने एक अनुकरणीय जीवन जिया। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी।

कोई शक नहीं कि अगस्त्य नंदा के लिए यह एक बड़ा मौका साबित होने वाला है। उनके पास फिलहाल एक फिल्म जोया अख्तर की है, तो दूसरी श्रीराम राघवन की। किसी भी कलाकार के लिए खुद को साबित करने का यह काफी बड़ा मौका है।

अगस्त्य के नाना अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की एक साथ फिल्मों की इतनी मजबूत विरासत को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि अगस्त्य बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र के साथ कैसे जुड़ते हैं।

बता दें, जोया अख्तर ने कुछ महीने पहले ही अपनी फिल्म 'द आर्चीज' की घोषणा की है, जिसमें अगस्त्य नंदा के साथ साथ सुहाना खान, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना आदि दिखेंगे। ये फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X