..................... Amitabh Bachchan की नातिन Navya ने ग्लैमर की दुनिया में रखा कदम, वीडियो वायरल, लोगों ने मारा नेपोटिज्म का ताना | Amitabh Bachchan's granddaughter Navya stepped into the world of glamor, video went viral, people taunted her for nepotism - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan की नातिन Navya ने ग्लैमर की दुनिया में रखा कदम, वीडियो वायरल, लोगों ने मारा नेपोटिज्म का ताना

amitabh-bachchan-granddaughter-navya-naveli-new-ad-video-went-viral-people-taunted-for-nepotism

Navya Naveli Nanda's new ad: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा यूं तो एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाकर रखती है। न्यूयॉर्क से ग्रैजुशन पूरी करने के बाद नव्या ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। लेकिन गाहे बगाहे बच्चन परिवार की ये बेटी किसी विज्ञापन या शो में दिख ही जाती हैं।

बता दें, नव्या नवेली नंदा L'Oréal ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं और इसे लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अमिताभ बच्चन की नातिन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है और तब से इंटरनेट पर उन्हें काफी अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है।

जबकि कुछ लोग उनकी सुंदरता पर निहाल हो रहे हैं और उन्हें अपने दादाजी के नक्शेकदम पर चलने के लिए कह रहे हैं। वहीं, कुछ हैं जो नेपोटिज्म को लेकर उन्हें ताना मार रहे हैं और कह रहे हैं कि सिर्फ बच्चन परिवार से जुड़े होने की वजह से उन्हें ये बड़ा मौका मिला है। कुछ लोग नव्या को याद दिला रहे हैं कि वह विज्ञापन क्यों कर रही है, वह कभी भी अभिनेता नहीं बनना चाहती थी।

बता दें, बता दें कि नव्या नवेली नंदा ने पिछले साल Fordham University से डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद, नव्या ने अपनी कंपनी आरा हेल्थ शुरू की।

नव्या नवेली फिल्म इंडस्ट्री में तो नहीं आई हैं लेकिन वह अभी से काफी पॉपुलर हैं। वह खूब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर बाहर आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X