वेकेशन पर गईं अमिताभ बच्चन की पोती नव्या, शेयर कीं तस्वीरें तो मां श्वेता का आया कमेंट, बोलीं- अकेले गई हो ?

navya naveli nanda

Amitabh Bachchan grand daughter navya went for vacation: अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। नव्या ग्लैमर से थोड़ा दूर ही नजर आती हैं। जहां बाकी स्टार किड्स इटली, रोम और मालदीव में वेकेशन मनाते हैं वहीं नव्या नवेली नंदा गुजरात के कच्छ में एंजॉय कर रही हैं।

वेकेशन मनाने कच्छ पहुंचीं नव्या
जी हां, हाल ही में नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नव्या गुजरात के सफेद रण में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर के ट्रैक सूट के साथ ही नव्या ने सिर पर एक मफलर लोढ़ रखा है। बिना मेकअप के नव्या नवेली नंदा बहुत ही सिंपल और खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं। नव्या का ये सादगी भरा अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

तस्वीरें देख मां श्वेता बच्चन ने लिख दी ये बात
बता दें कि इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही नव्या कैप्शन में लिखती हैं- कच्छ का रण। बता दें कि नव्या की इन तस्वीरों को फैन्स द्वारा खूह सराहा जा रहा है, लेकिन जैसे ही यह तस्वीरें नव्या की मां श्वेता बच्चन ने देखीं उन्होंने लिखा- तुम अकेली गई हो ? बता दें कि यह श्वेता ने मजाकिया अंदाज में लिखा है क्योंकि नव्या के साथ इस ट्रिप पर श्वेता बच्चन और नव्या की नानी जया बच्चन भी गई थीं। जिसके साथ तस्वीरें शेयर ना करने पर श्वेता ने ऐसा पोस्ट किया। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपकी सादगी आपकी सुंदरता है। वहीं दूसरे ने लिखा- आप सबसे अलग हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X