अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भेदभाव- घर में मुझसे काम करवाया, बेटी ही क्यों?
नव्या नवेली नंदा बच्चन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपनी तस्वीरों निजी जिंदगी और विचारों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। नव्या नवेली नंदा को लेकर उनके पुराने इंटरव्यू से यह बातचीत सामने आ रही हैं कि वह भी भेदभाव का शिकार हो चुकी हैं। वो भी बाहर नहीं बल्कि घर में।
लड़की है तो काम करना है वाली सोच का सामना नव्या नवेली नंदा भी कर चुकी हैं। खुद उन्होंने इसका जिक्र अपने एक पुरानी बातचीत में किया और बताया था कि घर पर उनके भाई के रहते हुए उनके साथ क्या बर्ताव किया जाता है।

स्टार परिवार से होने का फायदा नव्या नवेली नंदा को उनके घर पर नहीं मिलता है। नव्या नवेली नंदा ने बताया था कि भाई से अधिक उनसे घर पर काम अधिक होने की उम्मीद की जाती है।

नव्या ने बोला यह सब काम भाई भी कर सकता है
नव्या ने इसका किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि जब भी हमारे घर पर कोई मेहमान आता है तो मां सिर्फ मुझे ही बोलती हैं कि जाओ ये लेकर आओ या ये करो। नव्या नवेली नंदा ने आगे बोला कि यह सब काम मेरा भाई भी कर सकता है। लेकिन कभी भी उसको कोई कुछ नहीं बोलता है। नव्या ने इसके आगे कहा कि जिस घर में संयुक्त परिवार होता है तो वहां पर घर की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाती है।

सिर्फ बेटी या बहू को क्यों दी जाती है
इन बातों का ध्यान रखना होता है कि घर कैसे चलाना है। मेहमान की सेवा कैसे करनी है। नव्या ने सवाल उठाते हुए कहा था कि घर की हर तरह से देखभाल की जिम्मेदारी सिर्फ बेटी या बहू को क्यों दी जाती है। मैंने कभी किस भी घर में बेटों को यह जिम्मेदारी निभाते नहीं देखा है।

एंटरटेनमेंट दुनिया से नव्या नवेली नंदा दूर
इस तरह का भेदभाव हम सभी महिलाओं को एहसास दिलाता है कि घर संभालना सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है। आपको बता दें कि फिल्म के साथ एंटरटेनमेंट दुनिया से नव्या नवेली नंदा फिलहाल काफी दूर हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं नव्या नवेली नंदा
अपने फैशन और स्टाइल को लेकर वह आए दिन छाई रहती हैं। साथ ही इन दिनों उनके अफेयर की चर्चा सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हो रही है। नव्या नवेली नंदा एक एनजीओ भी चलाती हैं इसका नाम नवेली है। जो कि महिलाओं की बराबरी के लिए काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications











