वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का Video पोस्ट कर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने सिखाई बड़ी बात
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। ऐसा मालूम होता है कि मंत्री सीतारमण के इस एक्शन से नव्या काफी प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
जहां पर वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक महिला पत्रकार को सवाल न पूछने देने पर पुरुष पत्रकार पर गुस्सा हो रही हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॅाफ्रेंस के दौरान यह घटना हुई जब एक महिला पत्रकार ने कहा कि उसे दो सवाल पूछने हैं।

ज्ञात हो कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बजट 2021 के लिए हुई प्रेस कॅान्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने एक महिला पत्रकार का पक्ष लिया।इस प्रेस कॅान्फ्रेंस में महिला पत्रकार ने एक साथ दो सवाल पूछे थे। जिस पर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वित्त मंत्री ने ऐसा करने वाले से सवाल कर दिया।

नव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मेंशन किया
वित्त मंत्री ने टोकने वाले अपने सहयोगी से कहा कि आप इन्हें क्यों रोक रहे हैं? जबकि और किसी को नहीं रोका? इस वीडियो को नव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में मेंशन किया है।

नव्या ने इस पोस्ट के साथ लिखा
नव्या नवेली नंदा ने लिखा है कि सत्ता में अधिक लोग इस लिंगवाद सेक्सिजम पर बोल रहे हैं, जो हर कहीं मौजूद है।

नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर एक्टिव
नव्या नवेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनकी ये तस्वीर देख आपकी भी नजर नहीं हटेगी।

नव्या नवेली नंदा की तस्वीर
बता दें कि नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी पोस्ट को काफी तेजी से देखा जाता रहा है।

नव्या नवेली का स्टाइल और ग्लैमर
नव्या नवेली अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें आप देखते रह जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications