बॉलीवुड में डेब्यू पर नव्या नवेली का बड़ा बयान..जानकर चौंक जाएंगे
पिछले काफी समय से नव्या नवेली नंदा के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें आ रही हैं। कई डायरेक्टर्स उन्हें बड़ा ब्रेक देने के लिए तैयार हैं। अगस्त महीने के संस्करण में जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली कवर पेज पर नजर आ रहे हैं और तीनों की खूबसूरती देखने लायक है।
[#FirstReview: जब हैरी मेट सेजल....शाहरूख खान देंगे साल की पहली ब्लॉकबस्टर...A1]
वोग अवार्ड्स में भी तीनों साथ में पहुंचे। नव्या नवेली नंदा ने अपना पहला इंटरव्यू भी दिया और खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वो बॉलवुड में डेब्यू करेंगी तो उन्हें सीधे सीधे कहा कि उनका कोई इरादा बॉलीवुड में डेब्यू का नहीं है।जी हां नव्या नवेली ने कहा कि "मैं एक्टिंग में करियर नहीं बनाउंगी। मुझे एडवटाइजिंग एजेंसी में इंटर्नशिप बेहद पसंद है और मैं मैनहैटन में अपनी आजादी इंज्वॉय कर रही हूं।"

श्वेता बच्चन ने भी इस दौरान कहा कि "मैं हमेशा नव्या को बॉलीवुड की नकारात्मक बातें बताते रहती हूं। हम जो भी हैं लेकिन इस इंडस्ट्री में रहना आसान नहीं है।" मजेदार बात ये है कि श्वेता बच्चन को लगता है कि नव्या में उनके पैरेंट्स की कोई भी क्वालिटी नहीं है लेकिन नव्या ऐसा नहीं मानती हैं।
Recommended Video

नव्या नवेली नंदा का मानना है कि वो काफी हद तक अपनी मम्मी जैसी हैं। उन्होंने कहा कि "मैं कॉन्फिडेट और विनम्र हूं। मेरे अंदर भी पढ़ने की आदत है अनुवांशिक है और अपनी मम्मी का सबकुछ लेना चाहती हूं यहां तक कि उनके फुटवियर भी।"
साथ ही नव्या नवेली नंदा ने ये भी कहा कि वो अपनी जया बच्चन की फेवरिट ग्रैंड चाइल्ड हैं। नव्या की बातों से ये तो साफ हो गया है कि वो बिल्कुल भी बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार नहीं है। हालांकि आगे जाकर उनका फैसला बदलता है कि नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications