Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन को बॅालीवुड ने किया रिजेक्ट, बोलीं- किसी ने भी मुझे

Navya Naveli Nanda:अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बॅालीवुड डेब्यू को लेकर हमेशा चर्चा रहती है। बिना किसी फिल्म के नव्या नवेली की गिनती स्टार किड्स में की जाती है। नव्या नवेली नंदा ने पहली बार इस बात का खुलासा किया है कि वह कब अपना पहला डेब्यू करेंगी। नव्या ने अपने डेब्यू को लेकर जो जवाब दिया है वह उनके कई फैंस को निराश भी कर सकता है। नव्या नवेली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की है। नव्या नवेली से उनके बॅालीवुड डेब्यू पर सवाल किया गया।
इस पर जवाब देते हुए नव्या ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐसा क्यों लगता है कि मुझे कई सारी फिल्में आफर हुई होंगी। नव्या ने खुलासा करते हुए कहा कि मुझे भी अभी तक किसी भी फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला है। मेरे लिए यह बहुत ही सरप्राइजिंग है। नव्या नवेली ने अपनी फिल्मी पारी को लेकर आगे कहा कि ईमानदारी से मैं इसे कहूं तो मैं एक्टिंग में भी अच्छी नहीं हूं।
मेरे अनुसार हमें वह काम नहीं करना चाहिए जिसमें आपका सौ प्रतिशत भी जूनून न हो। मेरे लिए एक्टिंग ऐसा काम नहीं है, जिसके लिए मैं जुनूनी हूं। मेरे हिसाब से मैं ऐसा काम कर रही हूं जो करना मुझे पसंद आता है। गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा बच्चन परिवार की लाडली हैं। साथ ही वह अपने परिवार के बिजनेस को संभाल रही हैं। नव्या का फोकस सेहत को लेकर रहता है।
वह एक हेल्थ केयर प्लेटफार्म की फाउंडर भी हैं। नव्या की गिनती खूबसूरत और बोल्ड स्टार किड्स में की जाती हैं। नव्या नवेली बेहद ग्लैमरस हैं और अपने केजुएल लुक से वह हर दफा इंटरनेट पर छाई रहती हैं। नव्या कुछ समय पहले अपनी मां श्वेता बच्चन के साथ केबीसी के मंच पर नाना अमिताभ बच्चन को सरप्राइज देने पहुंची थीं। नव्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी निजी जिंदगी के कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications