उधर मम्मी ऐश्वर्या के साथ कान्स घूम रही थी आराध्या, इधर गांव में ट्रैक्टर चला रही हैं बिग बी की नातिन

Navya Naveli Nanda Video: महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा मे जहां हमेशा ही फिल्मों से दूरियां बनाए रखी। वहीं अब उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी उन्हें ही फॉलो करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, नव्या फिल्मों से दूर बिजनेस वुमन बनकर इपना करियर बना रही हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सनालिटी हैं। वह बिग बी और बाकी बच्चन परिवार के बाकी लोगों की तरह एक्टर तो नहीं हैं, लेकिन बिजनेस वुमन बनकर जरूर लोगों का दिल जीत रही हैं। नव्या, आरा हेल्थ की को-फाउंडर हैं, जो कि वुमन सेंट्रिक हेल्थ कंपनी है।
अपने बिजनेस और फोटोशूट्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं नव्या ने हाल ही में ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। लग्जरी लाइफ जीने वाली नव्या को लोकल लोगों के बीच इतने प्यार और इतमिनान से वक्त बिताते देख फैंस ने उनकी तारीफ की है।
दरअसल, नव्या हाल ही में गुजरात के एक गांव में पहुंचीं। यहां उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस ने पेड़ के नीचे बैठकर उनके साथ काफी बातें की और अच्छा वक्त बिताया। नव्या ने ट्रैक्टर भी चलाया। बिग बी की नातिन होने के बावजूद आम लोगों के बीच नव्या के इतने सादगी से समय बिताने का अंदाज देख फैंस काफी खुश हुए। कुछ ने उनके हंबल नेचर की तारीफ की, तो कुछ उनकी ड्राइविंग स्किल्स को देख हैरान हुए।
नव्या के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'जिस तरह से आप लोगों को सपोर्ट कर रही हैं, वह काबिलेतारीफ है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आप सबसे अलग स्टार किड हैं।'
एक फैन ने लिखा, 'यह देख कर अच्छा लगा कि आप नई चीजों को सीखने की इच्छुक रहती हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।' गौरतलब है कि इसके पहले नव्या ने पॉडकास्ट शुरू किया था, जिसमें वह जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ मिलकर बच्चन खानदान की अनसुनी बातों को लोगों के सामने रखती थीं। यह पॉडकास्ट जर्नी अब खत्म हो चुकी है, मगर फैंस ने उनकी होस्टिंग स्टाइल और कॉन्फिडेंस को काफी पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











