आराध्या नाम से जानी जाएगी मेरी पोती: अमिताभ

16 नवम्बर को बेटी बी के जन्म लेने के बाद 4 महीने तक सुनने में आया कि उसका नाम अभिलाषा, अंजलि व अवनि में से एक होगा। पर आखिकार अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी पोती का नाम आराध्या बताया है।
कहते हैं कि इंसान का नाम उसकी पहचान होती है तो इस हिसाब से आराध्या नाम एश्वर्या की बेटी के लिए के लिए उपयुक्त है। जिस तरह एश्वर्या ने अब तक अपने नाम को साबित किया है और विश्व भर में एश्वर्य की प्राप्ति की है उसी तरह आराध्या से भी सबको यही उम्मीद है कि वो भी अपने नाम को साबित करेगी।
अमिताभ की पोती के नाम की पुष्टि होने के बाद ट्विटर पर शुभकामनाओं का तांता लग गया। वैसे क्यों न पूरा देश चाहता है कि जिस तरह अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड के महानायक के रूप में ऊंचाईयां छुईं और ऐश्वर्या राय ने विश्व पटल पर देश का नाम रौशन किया, उसी तरह हमारी भी शुभकामनाएं आराध्या के साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications











