स्टीवेन ने अमिताभ को दी कॉफी टेबल बुक
बिग बी (70) मंगलवार को भारतीय व्यवसायी दम्पति अनिल और टीना अंबानी द्वारा स्पीलबर्ग के सम्मान में दी गई पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वाले मेहमान थे। उन्होंने बॉलीवुड के नामी निर्देशकों के साथ स्पीलबर्ग की खास मुलाकात का भी संचालन किया था। अमिताभ अपनी पत्नी सांसद जया बच्चन और पुत्रवधु अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ पार्टी में शामिल हुए।स्पीलबर्ग इन दिनों फिल्म 'लिंकन' की सफलता का जश्न मनाने भारत आए हुए हैं।अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "स्पीलबर्ग के साथ एक और शाम। उन्होंने अपनी कॉफी टेबल बुक मुझे उपहार में दी।"
अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि स्टीवेन का स्वागत में बॉलीवुड के कई बडे़ बड़े दिग्गज मौजूद थे। अमिताभ ने ट्विटर पर स्टीवेन की ढ़ेर सारी तारीफें की तो वहीं अनुपम खेर ने भी स्टीवेन की तारीफ में ट्विटर पर लिखा "पूरे विश्व का सिनेमा स्टीवेन का आभारी रहेगा कि उन्होंने इतनी बेहतरीन तरीके से फिल्म की कहानी को बताया। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं स्टीवेन से मिला।" अमिताभ बच्चन ने भी कहा कि वो बहुत खुशनसीब हैं कि उन्हों स्टीवेन स्पीलबर्ग के साथ मिलने का मौका मिला। अमिताभ ने कहा कि स्टीवेन खुद में ही एक फिल्म संस्थान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
