'जय श्री राम' बोलने पर भड़क गए अमिताभ बच्चन? बंगले के बाहर फैन को लगाई डांट, कहा- 'बंद करो..'

Amitabh Bachchan Jai Shri Ram- अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले के बाहर आते हैं और फैंस के साथ हाथ हिलाते हैं। वो फैंस से मिलते हैं अभिवादन करते हैं और अंदर चले जाते हैं। ये सिलसिला कई सालों से चल रहा है।
लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को जय श्री राम से प्रॉब्लम है और वो फैन को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। डांट लगाते अमिताभ बच्चन का ये वीडियो किसी फैन ने बना लिया है और अब उनको ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि ये वीडियो अभी का नहीं है लेकिन अब वायरल हो रहा है।
क्या है सच्चाई?
वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर अमिताभ बच्चन एक फैन को फटकार लगा रहे हैं क्योंकि उसने जय श्री राम का नारा लगाया था। हालांकि जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो सच्चाई अपने आप सामने आ जाए
गी। दरअसल अमिताभ बच्चन जय श्री राम के नारे से नहीं गुस्साए थे बल्कि उनका कहना था कि कैमरा बंद करो। वीडियो में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन बाहर निकलते हैं और एक फैन वीडियो शूट करने लगता है। फैन कहता है सर, जय श्री राम.. इतने में ही अमिताभ बच्चन कहते हैं कि बंद करो। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होने जय श्री राम से आपत्ति जाहिर करने की वजह से रोका था।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वो तुम्हारी तरह अंध भक्त नहीं है।'' एक ने लिखा, ''बीवी औरंगजेब से कम है क्या।'' एक ने लिखा, ''राम विरोधी कैसे जय श्री राम बोल सकता हैं लुगाई नमाजवादी पार्टी में हैं।'' एक ने लिखा, ''सब अंधभक्त नहीं है भाई मानो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications