ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच गुस्साए अमिताभ बच्चन, किया देर रात क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- चुप-चाप...

Amitabh bachchan got angry amit divorce news of Aishwarya rai and Amitabh Bachchan: बच्चन परिवार इन दिनों खास सुर्खियों में बना हुआ है। कभी ऐश्वर्या और अभिषेक अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी अमिताभ बच्चन अपने बयानों की वजह से।
बता दें कि अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 होस्ट कर रहे हैं। जिससे जुड़े उनके कई वीडियोज़ इन दिनों चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो अमिताभ बच्चन का क्रिप्टक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
चर्चाओं में है बिग बी का पोस्ट
इस क्रिप्टक पोस्ट को देखकर लगता है जैसि कि अमिताभ बच्चन जरा नाराज हैं। क्योंकि लगातार दो दिनों से वह एक के बाद एक क्रिप्टक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फैन्स ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन इन शब्दों से कोई मैसेज देना चाहते हैं।
देर रात अमिताभ बच्चन ने लिख दी ऐसी बात
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर एक्स पर देर रात एक पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि बिग बी किसी बात से परेशान हैं जो उन्हें सोने नहीं दे रही। रात करीब 2:50 पर अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह लिखते हैं- 'चुप-चाप चिड़ी का बाप' लिखते हैं। इसी के साथ ही वह एक इमोजी भी बनाते है। जिलमें मुंह पर जिप लगी होती है। हालांकि इस क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब लोगों को समझ नहीं आ रहा है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के क्रिप्टक पोस्ट पर यूजर्स ने यूं किया कमेंट
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चन साहब ने बड़ी गहराई में कोई बात लिखी है बस समझ नहीं आ रही। तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- लगता है कि अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट में कोई संदेश छिपा है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-सर आपको भी थोड़े ब्रेक की जरूरत है आप विक्रांत की तरह रिटायरमेंट ले लें और अपनी लाइफ एंजॉय करें।


Click it and Unblock the Notifications