जब अमिताभ बच्चन बन गये गांधी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जब भी कुछ नया करते हैं वो अनोखा और अद्धभूत होता है। लेकिन एक बार अमिताभ को भी अद्धभूत अनुभूति हुई थी जानना चाहेंगे कब तो चलिए हम आपको बताते हैं। अमिताभ का मन भी उस समय प्रफुल्लित हुआ था जब उन्होंने स्वयं खादी वस्त्र पहन कर बापू के आश्रम साबरमती में चरखा चलाया था और सूत काता था।
अमिताभ ने उस समय की तस्वीरें कल यानी 2 अक्टूबर को अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की है और नीचे लिखा हैप्पी गांधी जंयती। दरअसल यह तस्वीर उस विज्ञापन की है जो उन्होंने गुजरात के लिए शूट किया था।आपको बता दें कि अमिताभ गुजरात के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। अमिताभ ने अपना अनुभव बांटते हुए पहले लिखा था कि जब वो अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में पहुंचे तो वो क्षण अद्भूभूत था। वो वहां नंगे पैर पहुंचे थे और वहां चरखा चलाया। यह बात तब की है जब वो पिछले साल गुजरात पर्यटन के लिए दूसरे दौर के विज्ञापनों की शूटिंग कर रहे थे।
साबरमती के अनुभव को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर बांटा है उन्होंने लिखा था कि , 'उन्होंने सड़क पर ही अपने जूते निकाल दिए और नंगे पांव पूरे आश्रम का दौरा किया हालांकि और लोगों ने ऐसा नहीं किया। यह जरूरी नहीं था कि वे भी ऐसा करें लेकिन मैं खुद को नंगे पांव चलने से नहीं रोक सका।
आश्रम की पवित्रता और शुद्धता ने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया।उन्हें लगा कि साबरमाती के आश्रम में पहुंच कर ऐसा प्रतित हो रहा था जैसे वो किसी महान व्यक्ति के शरण में आ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












