'कृष 3' में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनेंगे आप
इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों से एक है राकेश रोशन निर्मित फिल्म कृष 3। 4 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कमाल के ग्राफिक्स और इफेक्टस का इस्तेमाल किया
गया है, जिसके कारण ही इस फिल्म के पहले लुक ने ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में अब एक और अनोखी बात जुड़ गयी है क्योंकि इस फिल्म को वाइसओवर दिया है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने।
इस बारे में जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में दी है। अमिताभ ने लिखा है कि शनिवार सवेरे सुबह सात बजे उठा। 'कृष 3' के लिए डब करने पहुंचा..प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता-निर्देशक और रितिक के पिता राकेश रोशन ने अपनी फिल्म के लिए एक आवाज देने को कहा..मैं मान गया और वो हुआ।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि रितिक की फिल्म के लिए अमिताभ ने अपनी आवाज दी है इससे पहले आशुतोष गोवारिकर की हिट और विवादित फिल्म जोधा-अकबर में भी अमिताभ ने अपनी आवाज दी थी। अमिताभ की आवाज में आज भी वह कशिश है जिसे आज के युवा भी पसंद करते हैं तभी तो चाहे बात रितिक की हो या फिर प्रकाश झा की, हर कोई अमिताभ की आवाज पर फिदा है।
गौरतलब है कि 30 अगस्त को रिलीज होने वाली प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में अमिताभ ने लीड रोल निभाया है। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में प्रकाश झा ने कहा कि अमिताभ की आवाज में ही इतना दम है, जिसके चलते आसान से आसान डॉयलॉग भी अपना असर छोड़ देते हैं।
फिलहाल आईये जानते हैं राकेश रोशन की फिल्म कृष 3 की खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications