..................... Amitabh Bachchan gives his health update, says he is recovering well. अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है अब बिग बी की सेहत। - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है अब बिग बी की सेहत

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की थी और जानकारी दी थी कि वो फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने अपनी सेहत का जिक्र किया है।

अमिताभ बच्चन को चोटिल होने से बड़ी संख्या में उनके फैंस मायूस हो गए थे लेकिन वो अपने ब्लॉग में कभी-कभी अपनी सेहत की चर्चा करते हैं और ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को उनकी ठीक होने की दुआ करने के लिए धन्यवाद भी बोला है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है- 'मेरे ठीक होने की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया... मैं रिपेयर हो रहा हूं... उम्मीद करता हूं कि जल्द ही रैंप पर वापसी करूंगा।'' अमिताभ बच्चन ने साथ ही एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सनग्लास भी पहना हुआ है।

कर रहे आराम

कर रहे आराम

बता दें कि, अमिताभ बच्चन को 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद शूटिंग को रद्द कर उन्हें एआईजी अस्पताल लेकर जाया गया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उनका रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है।

अमिताभ के पास हैं 6 फिल्में

अमिताभ के पास हैं 6 फिल्में

अमिताभ बच्चन के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के पास फिलहाल 'गणपत', 'घूमर', 'द उमेश क्रॉनिकल्स', 'प्रोजेक्ट K', 'बटरफ्लाई', 'खाकी 2' जैसी फिल्में हैं। हालांकि इनमें से गणपत, घूमर, द उमेश क्रॉनिकल्स फिल्मों में अमिताभ बच्चन का स्पेशल अपीयरेंस हैं।

फैंस को मिली राहत

फैंस को मिली राहत

80 वर्षीय अमिताभ बच्चन द्वारा अपनी सेहत के बारे में अपडेट करने से उनके शुभचिंतकों को जरूर राहत मिली है। उनके फैंस को उम्मीद है कि बिग बी जल्द सेट पर वापसी करेंगे।

Read more about: amitabh bachchan bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X